ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
खेल

टमाटर ने बिगाड़ा किचन का बजट, महानगरों में 72 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा भाव, जानिए वजह

नई दिल्ली। देश के प्रमुख शहरों के रिटेल मार्केट में टमाटर का भाव 72 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। टमाटर के प्रमुख उत्पादक राज्यों मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बेमौसम भारी बारिश की वजह से पैदा हुई आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतों के कारण टमाटर के दाम में ये तेजी देखने को मिली है। मेट्रो शहरों में टमाटर के खुदरा दाम में सबसे ज्यादा तेजी कोलकाता में देखने को मिली, जहां 12 अक्टूबर को टमाटर की कीमतें 72 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। करीब एक महीने शहर में एक किलोग्राम टमाटर का औसत खुदरा भाव 38 रुपये पर था। कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री की ओर से संकलित आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली और चेन्नई में टमाटर का औसत रेट 57 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एक महीने पहले इन शहरों में टमाटर का भाव क्रमशः 30 रुपये और 20 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था। इन आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में टमाटर का खुदरा भाव 15 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 53 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। टमाटर का खुदरा भाव क्वालिटी के साथ इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी बिक्री किस शहर या जगह पर हो रही है।

आजादपुर टोमैटो एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने बताया, ”मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे टमाटर उत्पादक राज्यों में बेमौसम बरसात से फसल को नुकसान पहुंचा है। इस वजह से दिल्ली जैसे बाजारों को होने वाली सप्लाई प्रभावित हुई है। इस वजह से थोक और खुदरा बाजारों में कीमतों में तेजी आई है।” राष्ट्रीय राजधानी में स्थित आजादपुर मंडी फलों और सब्जियों का एशिया का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट है।

यहां तक कि शिमला जैसे पहाड़ी इलाके में भी बेमौसम बारिश की वजह से टमाटर की फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने कि टमाटर का उत्पादन करने वाले जिन राज्यों में बारिश हुई है, वहां 60 फीसद फसल खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप एक महीने में टमाटर का दाम लगभग दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा कि आजादपुर मंडी में टमाटर की आवक आधी हो गई है।

Related Articles

Back to top button