ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
टेक्नोलॉजी

Twitter का नया फीचर लॉन्च, अब बिना ब्लॉक किये फॉलोवर कर पाएंगे रिमूव

नई दिल्ली। Twitter की तरफ नये सेफ्टी फीचर्स को रोलआउट किया गया है। जिसकी मदद से यूजर्स बिना किसी फॉलोवर को को ब्लॉक किये उसे रिमूव कर सकेंगे। अगर ब्लॉक किया गया फॉलोवर आपकी प्रोफाइल विजिट करेगा, तो Twitter उसे बताएगा कि आपको ब्लॉक कर दिया गया है। Twitter का कहना है कि इससे यूजर्स खुद को Twitter प्लेटफॉर्म पर पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। इस तरह Twitter यूजर्स अपने फॉलोवर की एक लिस्ट तैयार कर पाएंगे और तय कर पाएंगे कि आखिर वो किसे अपने फॉलोवर लिस्ट में रखना चाहते हैं और किसे नहीं.

इसके अलावा Twitter ने बीते मंगलवार को एक नया एड फीचर्स (Ad Features) को रोलआउट किया है और एल्गोरिदम को नया रूप दिया, जो यह तय करेगा कि यूजर्स कौन से विज्ञापन देखेंगे। यह एक तरह की फ्यूचर ई-कॉमर्स सुविधाओं को लॉन्च करने की दिशा में पहला कदम है। Twitter के नये फीचर्स की मदद से विज्ञापन बिजनेस को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे Twitter को सेल्स बढ़ाने में मदद मिलेगी। बता दें कि पिछले साल तक विज्ञापन का Twitter के कारोबार में मात्र 15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जिसे साल 2023 तक बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य है।

Twitter पर कर पाएंगे इन ऐप खरीददारी

कंपनी ने मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि मोबाइल गेम और अन्य ऐप के लिए डाउनलोड को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन को सोशल मीडिया साइट पर जारी किया जाता है। ऐसे में अब यूजर्स Twitter के जरिए भी इन ऐड को डाउनलोड कर पाएंगे। इससे पहले तक यूजर्स को दूसरे ऐप डाउनलोड करने के लिए Twitter छोड़ना पड़ता था या फिर दूसरे ऐप की मदद से वीडियो या अन्य ऐप्स को डाउनलोड करना होता था। Twitter ने कहा कि वह नए टूल पर काम कर रहा है, जिससे इन-ऐप खरीददारी कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button