ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
खेल

सुनील नरेन को नहीं मिलेगी T20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम में जगह, कप्तान ने की पुष्टि

शारजाह। वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि टी20 विश्व कप 2021 के लिए आलराउंडर सुनील नरेन को कैरेबियाई टीम में एंट्री नहीं मिलेगी। पोलार्ड का कहना है कि वे मौजूदा आइपीएल में शानदार फार्म के बावजूद सुनील नरेन को अपनी टी20 विश्व कप टीम में शामिल करने के प्रलोभन का विरोध करेंगे। नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को क्वालीफायर 2 में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

33 वर्षीय नरेन ने सोमवार को रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पहले तो चार विकेट लिए और बाद में बल्ले से भी प्रभावशाली साबित हुए। यूएई में लीग के फिर से शुरू होने के बाद से उन्होंने आठ आइपीएल मैचों में 11 विकेट लिए हैं। बल्ले से जब भी उनको योगदान करने का मौका मिला है तो वे पीछे नहीं रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो वे काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं।

उन्होंने अगस्त 2019 के बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है, जिससे गत चैंपियन वेस्टइंडीज को फिटनेस के आधार पर अपने विश्व कप टीम की घोषणा करते हुए उन्हें अनदेखा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। आइसीसी टीम में बदलाव की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो रही है। पोलार्ड ने क्रिकइंफो से कहा, “अगर मैं अपने दो सेंट या अपने शब्दों में कहूं तो उनका टीम में शामिल होना संभव नहीं है, भले ही वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इस समय आप मौजूदा पंद्रह लोगों से निपटें, जो अधिक महत्वपूर्ण हैं और देखें कि क्या हम इन लोगों के आसपास किसी को मौका दे सकते हैं और देख सकते हैं कि क्या हम अपने खिताब की रक्षा कर सकते हैं। पोलार्ड ने कहा, “इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। उस पर काफी कहा जा चुका है। मुझे लगता है कि लोगों ने इस समय उनके शामिल नहीं होने का कारण बताया है। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से, मैं सुनील नरेन को एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से पहले एक दोस्त के रूप में जानता हूं। हम एक साथ क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं। वह एक विश्व स्तरीय क्रिकेटर हैं।”

Related Articles

Back to top button