ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
खेल

किस खिलाड़ी की वजह से IPL 2021 से एलिमिनेट होने से बची केकेआर, कप्तान ने किया खुलासा

शारजाह। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) IPL 2021 से एलिमिनेट हो जाती, लेकिन कैरेबियाई आलराउंडर सुनील नरेन की वजह से कोलकाता की टीम आइपीएल के 14वें सीजन में बनी हुई है। केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 मुकाबले से पहले कहा कि टीम के आक्रमक तरीके से खेलने के कारण आइपीएल 2021 के दूसरे चरण में उनके पक्ष में गति आई।

आइपीएल 2021 के पहले चरण में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन यूएई में हो रहे दूसरे चरण में उनके प्रदर्शन में तेजी आई और टीम ने प्लेआफ में जगह बनाई, जहां टीम क्वालीफायर 2 तक पहुंच गई है। क्वालीफायर 2 को जीतते ही टीम फाइनल तक का सफर तय कर लेगी, लेकिन इससे पहले कप्तान इयोन मोर्गन ने बताया है कि कैसे सुनील नरेन ने टीम को एलिमिनेट होने से बचाया है।

केकेआर के इस प्रदर्शन का श्रेय काफी हद तक कैरेबियाई आलराउंडर सुनील नरेन को भी जाता है, जिन्होंने एलिमिनेटर मैच में रायल चेलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ हरफनमौला प्रदर्शन किया। मोर्गन ने नरेन को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि वह शानदार हैं। बल्ले और गेंद दोनों से, खेल पर उनका प्रभाव बहुत बड़ा है। उन्होंने मैच की गति बदल दी। जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्होंने मैच को हमारी तरफ मोड़ दिया। नरेन ने अच्छी गेंदबाजी, जिसके लिए उनको जाना जाता है।”

कोलकाता की टीम के कप्तान ने आगे कहा, “टूर्नामेंट के पहले चरण में हम ब्रेंडन मैकुलम के सकारात्मक और आक्रामक तरीके से खेलने के मंत्र को लागू करने की कोशिश कर रहे थे। पहले चरण में ऐसा हो नहीं सका, लेकिन दूसरे चरण में हमने आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट खेला।” कोलकाता की टीम ने 14 में से 7 मैच जीतकर बेहतर नेट रन रेट के कारण प्लेआफ के लिए क्वालीफाइ किया था, जहां एलिमिनेटर मैच में केकेआर ने आरसीबी को हराया।

Related Articles

Back to top button