ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

कोरोना जांच के लिए एंटीजन, ट्रूनाट और आरटीपीसीआर की सुविधा उपलब्ध

रायपुर। कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए रायपुर जिले में कोरोना की जांच के साथ साथ टीकाकरण और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जा रहा है। रायपुर जिलें के विभिन्न शासकीय और निजी चिकित्सालयों में एंटीजन, ट्रूनाट और आरटीपीसीआर के माध्यम से कोरोना की लगातार जांच की जा रही है। सोमवार को 7333 नागरिकों का कोरोना टेस्ट किया गया, जो 4200 कोरोना लक्ष्य का 175 प्रतिशत है।

जिले के कालीबाड़ी केंद्र में 1374, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 1154, निजी चिकित्सालयों में 1081, आयुर्वेदिक टेस्टिंग सेंटर में 944 नागरिकों का कोरोना टेस्ट किया गया। इसी तरह एम्स में 210, जिला चिकित्सालय पंडरी में 260, ई रिक्शा के माध्यम से 455, बीरगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 303 लोंगो की जांच की गई।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना टेस्टिंग को व्यापकता से बढ़ावा दिया गया है। विकासखंडवार आंरग में 298, अभनपुर में 622, धरसीवां में 392 और तिल्दा में 237 नागरिकों का टेस्ट किया गया। जिले के सभी शासकीय चिकित्सालयों में जांच की सुविधा निः शुल्क उपलब्ध है।

जिले में कुल जांच में से 4250 एंटीजन, 603 ट्रूनाट और 2477 आरटीपीसीआर जांच की गई। यह उल्लेखनीय है कि जिलें के विकासखंडों में स्थित सामुदासिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ साथ विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, मोबाइल युनिट अभनपुर, सिविल हास्पिटल माना, शहरी क्षे़त्रों के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न निजी चिकित्सालयों, रेलवे हास्पिटल, ईएसआईसी हास्प्टिल में भी कोरोना जांच की सुविधा है।

Related Articles

Back to top button