ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

यूपी के ऊर्जा मंत्री ने कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक ली

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। ऊर्जा मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि टीके की खुराक लेने के बाद मंत्री ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को धन्यवाद दिया और महामारी से लड़ाई में उनके योगदान की सराहना की। बाद में शर्मा ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ाई में टीका एक बड़ा हथियार है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने टीकाकरण अभियान को लेकर टीका-टिप्पणी की और प्रधानमंत्री पर भी बेजा टिप्पणियां की। अब प्रधानमंत्री ने भी टीका लगवा लिया है और जब-जब जिसकी बारी आ रही है, वह टीका लगवा रहा है। शर्मा ने विपक्ष के नेताओं खासकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी अपील की कि वे कोरोना से जंग में एकजुटता का परिचय दें और टीका लगवाएं तथा लोगों को इसके लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Back to top button