ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
राजस्थान

ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट जब्त कर लगाया पांच हजार का जुर्माना

आठ मार्च को होली पर जयपुर में बुलेट पर बाइक सवार कपल के रोमांस का वीडियो वायरल होने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच हजार रुपये का चालान काटकर बुलेट जब्त कर ली है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुलेट पर सवार होकर रोमांस करने वाले प्रेमी जोड़े पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने बुलेट पर सवार युवक का पांच हजार रुपये का चालान काटने के साथ ही उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है। इसके अलावा युवक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने और हेलमेट नहीं पहनने को लेकर भी कार्रवाई की गई है।

दरअसल, सात मार्च को जयपुर में बुलेट पर सवार प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हुआ था। बुलेट बाइक के नंबर के आधार पर ट्रैफिक पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। इस दौरान सामने आया है कि बुलेट सांगानेर के रामचंद्रपुरा के रहने वाले हनुमान सहाय के नाम है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम हनुमान सहाय के घर पहुंची। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट को को जब्त कर लिया। साथ ही शराब पीकर और बिना हेलमेट स्टंट करने के तहत भी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 15 दिन बाद कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।

क्या है मामला?

आठ मार्च को होली पर जयपुर में एक बुलेट पर बाइक सवार कपल का वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो जयपुर के जवाहर सर्किल चौराहे का बताया जा रहा था। इसमें बुलेट पर जाते हुए एक प्रेमी जोड़ा दिखाई दे रहा था। लड़की पेट्रोल टैंक पर बैठी हुई थी और बाइक चला रहे युवक के गले लगे हुए हुए थी। इस दौरान किसी ने भी हेलमेट भी नहीं पहन रखा है। यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे थे। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक के नंबर से आरोपी युवक की तलाश शुरू की थी।

 

Related Articles

Back to top button