ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के गाने ‘कुछ इतने हसीन’ का रोमांटिक टीजर रिलीज

बिग बॉस सीजन 16 में नजर आ चुकी प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी को फैंस ने भरपूर प्यार दिया था। हालांकि शो से निकलने के बाद दोनों कई मौकों पर साथ देखा गया। शो खत्म होने के बाद भी फैंस इस जोड़ी को पर्दे पर एक बार फिर से साथ देखने के लिए तरस रही है।ऐसे में इस कपल अपने चाहने वालों की ख्वाहिश को पूरा किया। बीते दिनों खबर थी कि दोनों एक म्यूजिक एलबम में साथ नजर आने वाले है, जिसका पोस्ट हाल ही में रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम है ‘कुछ इतने हसीन’ । वहीं आज होली के मौके पर इस गाने का टीजर रिलीज किया गया।

टीजर आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक फैन लिखा- नजर ना लगे..टच वुड…। दूसरे फैन ने लिखा- मोस्ट अवेटेड गाना आ रहा है। एक अन्य फैन ने लिखा- अब गाने का इंतजार नहीं हो रहा है… जल्द से रिलीज करो।बिग बॉस में आने से पहले दोनों टीवी शो ‘उडारियां’ में नजर आए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि उनकी जोड़ी जल्द ही एक वेब सीरीज में भी नजर आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अनटाइटल्ड वेब सीरीज में प्रियंका मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो इस वेब सीरीज में अंकित, प्रियंका चाहर चौधरी के लव पार्टनर का रोल प्ले करते दिखाई देंगे।

 

Related Articles

Back to top button