ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
छत्तीसगढ़

कोरबा में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, तालाब के पास शव मिलने से सनसनी

कोरबा| कोरबा के बेंदरकोना गांव में एक युवक की लाश मिलने सनसनी फैल गई। गांव के तालाब की पगडंडी के पास उसका शव मिला है। युवक की मौत को लेकर लोग संदेह जता रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान राधकृष्ण कर्ष(24) के रुप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

कोरबा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत बेंदरकोना गांव में एक युवक की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। गांव के तालाब की पगडंडी में युवक की लाश मिली है। सुबह सुबह जैसे ही लोगों की नजर युवक की लाश पर पड़ी पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रात करीब 9 बजे दुकान जाने के नाम पर घर से निकला था जिसके बाद वह तो वापस नहीं लौटा। लेकिन उसकी मौत की खबर आई। राधाकृष्ण की मौत को लेकर परिजनों का कहना है उसकी मौत पर उन्हें संदेह है किसी की गिरने से ही मौत नहीं हो जाती। उसके साथ कोई न कोई घटना घटी है जिसके चलते उसकी मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button