ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

इंदौर में देर रात को तेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पास के दो घर भी चपेट में आए..

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक तेल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। जिस में लाखों रुपए का ऑयल जलकर खाक हो गया। वहीं पड़ोस के 2 मकान भी चपेट में आ गए हैं। घरों का सामान पूरा जलकर खाक हो गया। आपको बता दें यह पूरा मामला भावरकुआं थाना क्षेत्र के चितावद का है। जहां पर ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था।

वहीं पड़ोस के मकान के अंदर 11 लोग फंस गए थे। जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया मकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि रहवासी क्षेत्र में ऑयल मिल अवैध रूप से संचालित की जा रही थी।

फैक्ट्री में कपास के बीज से तेल निकाल कर खली बनाने का काम किया जाता है। इसके अलावा यहां पर तेल का स्टोरेज भी किया जाता था तेल के कारण आग तेजी से फैल गई थी और नजदीक में बने दो मकान को भी चपेट में ले लिया। घरों में रखा सामान और नगद रुपए और जेवरात भी जलकर राख हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button