ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

तिहाड़ जेल में कैदी के पास से 23 सर्जिकल ब्लेड, मोबाइल, ड्रग्स व वर्जित पदार्थ बरामद

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी के पास से जेल अधिकारियों ने 23 सर्जिकल ब्लेड और अन्य प्रतिबंधित सामग्री वाला एक पैकेट बरामद किया है, एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह करीब 6:40 बजे सेंट्रल जेल नंबर-3, तिहाड़ के कर्मचारियों ने कुछ कैदियों की संदिग्ध हरकत को देखकर उन्हें रोका और पूरी तरह से तलाशी के बाद एक कैदी के कब्जे से 23 सर्जिकल ब्लेड, ड्रग्स, दो टच स्क्रीन मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और अन्य वर्जित सामान बरामद किया।
अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच में यह पता चला कि पैकेट को जेल के अंदर की दीवारों पर बगल की जेल से फेंका गया था। पैकेट अंदर फेंकने वाले कैदी की पहचान कर ली गई है। मामले की आगे की जांच और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button