ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
दिल्ली/NCR

जिला परिषद की पहली बैठक में सात अधिकारी नदारद

फरीदाबाद। जिला परिषद सदन की पहली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में वर्ष 2023-24 में मनरेगा के 149 कार्यों पर लगभग 355 लाख रुपये की धनराशि खर्च करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, बैठक में सात अधिकारी शामिल नहीं हुए। उन्हें सोमवार तक नवनिर्वाचित जिला परिषद प्रमुख विजय लोहिया को कारण बताना होगा।
वहीं, बल्लभगढ़ में ढाई करोड़ रुपये की लागत से जिला परिषद कार्यालय का नवीनीकरण करने का प्रस्ताव पारित करवाया गया। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमन भांकर ने जिला परिषद के सदस्यों द्वारा सामुदायिक भवनों, चौपालों सहित विभिन्न 29 विभागों में विकास कार्यों के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी गई।

जिला परिषद प्रमुख विजय लोहिया ने प्रथम बैठक में जिला परिषद के नवनिर्वाचित सभी सदस्यों और तमाम विभागों के जिला अधिकारियों ने योजनाओं को सफल बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में विकास कार्य होना चाहिए। विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला परिषद के सभी पार्षदों के कार्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्ण रूप से सुनिश्चित करें। क्षेत्र में विकास काम क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिला परिषद की सीईओ सुमन ने नवनिर्वाचित जिला पार्षदों व विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों का जिला परिषद की पहली बैठक में पहुंचने पर स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्र के विकास में जिला परिषद के सदस्यों की अहम भूमिका होती है, इसलिए सभी जिला परिषद फरीदाबाद के निर्वाचित सदस्य गण ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं विकास के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के लिए स्टेट फाइनेंस कमिश्नर और केंद्र सरकार की तरफ से बजट का प्रावधान है। इस बजट के क्रियान्वयन के लिए जिला परिषद के चेयरमैन व उप चेयरमैन की अहम भूमिका होती है। बैठक में जिला परिषद प्रमुख विजय लोहिया, उपचेयरमैन धर्म चौधरी सहित सभी 10 वार्ड के जिला परिषद के सदस्य मौजूद रहे। इनके अलावा डीडीपीओ राकेश मोर, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश कुमार, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button