ब्रेकिंग
Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द...
देश

भारत-चीन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक, मोदी बोले- मतभेद को नहीं बनने देंगे झगड़े की वजह

दो दिवसीय दौरे पर भारत आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत में पीएम मोदी ने जोरदार स्वागत किया और मेहमान नवाज़ी भी की। आज प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। बैठक में पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद हैं। इस वार्ता के बाद दोनों देश अलग-अलग बयान जारी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत 55 मिनट तक चली। आगे पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अलग- अलग बयान….

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हमने तय किया था कि हम मतभेद को मिटाएंगे और कोई विवाद उत्पन्न नहीं होने देंगे। चैन्नै समिट में हमारे बीच वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई। चेन्नै कनेक्ट के जरिए दोनों देशों के बीच सहयोग का एक नया दौर शुरू होगा।

– पीएम मोदी ने कहा- मुझे खुशी है कि सांस्कृतिक धरोहरों के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण का परिचय कराने का गौरव मिला है। पिछले 2 हजार सालों के अधिकांश कालखंड में भारत और चीन दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियां थीं। अब इस शताब्दी में हम फिर से साथ-साथ उस स्थिति को प्राप्त कर रहे हैं। पिछले साल वुहान में हमारे अनौपचारिक बैठक से हमारे संबंधों में गति आई है। दोनों देशों में स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन बढ़ा है। हमने तय किया था कि हम मतभेद को दूर करेंगे और विवाद नहीं बनने देंगे और एक दूसरे के चिंताओं के मामले में सेंसटिव रहेंगे। हमारे संबंध विश्व में शांति औऱ स्थिरता का कारक होंगे।

– पीएम मोदी ने कहा- चेन्नै समिट में अब तक हमारे बीच द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर महत्वपूर्ण विचार विनिमय हुआ है। वुहान स्पिरिट ने हमारे संबंधों को नई गति दी है। चेन्नै कनेक्ट से दोनों देशों के बीच सहयोग का एक नया दौर शुरू होगा।

– वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा- तमिलनाडु में हुए स्वागत से काफी खुश हूं। भारत का यह दौरा हमेशा यादगार रहेगा। मेरे इस दौरे से भारत और चीन के बीच भावनात्मक जुड़ाव काफी गहरा हुआ है। कल और आज हमारे बीच काफी अच्छी बातचीत हुई। हमने एक दूसरे से दोस्त की तरह बात की। भारत की मेहमाननवाजी से बहुत अभिभूत हूं और यह मेरे लिए यादगार अनुभव है। चीनी मीडिया ने दोनों देशों के संबंधों पर बहुत कुछ लिखा है। पिछले साल हुई वुहान बैठक का क्रेडिट पीएम मोदी को जाता है।

– चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा- बुहान की पहल आपने (पीएम मोदी) की थी और यह बहुत अच्छी कोशिश साबित हो रही है। चीन और भारत एक-दूसरे के अहम पड़ोसी हैं। दोनों दुनिया के ऐसे देश हैं जिनकी आबादी एक अरब से ज्यादा है। कल और आज सुबह, जैसे आपने कहा कि हमारे बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button