ब्रेकिंग
Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल...
देश

शिवसेना ने जारी किया भाजपा से अलग घोषणा पत्र, आरे को लेकर किया वादा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर शिवसेना ने शनिवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें मे बेरोजगारी, बिजली समेत कई मुद्दों का जिक्र है। दरअसल भाजपा के साथ सहमति ने बनने के कारण शिवसेना ने अलग घोषणा पत्र जारी करने का फैसला लिया।

पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे और पार्टी की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से घोषणापत्र जारी किया, जिसमें आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की शिक्षा के लिए महाविद्यालय, हर जिले में एक महिला बचत घर, कामकाजी महिलाओं के लिए सरकारी हॉस्टल, रोजगार और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को दुरुस्त करने का वादा किया गया है। मेनिफेस्टो में बाला साहेब ठाकरे और उद्धव ठाकरे की तस्वीर है।

आदित्‍य ठाकरे ने बताया कि मुंबई के घोषणापत्र में आरे के मामले को शामिल किया गया है। अभी भी आरे को वन क्षेत्र बनाने पर हम अड़े हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना ही नहीं, बल्कि सभी दलों के नेताओं को आरे के बारे में सोचना चाहिए और मिलकर उस पर बात करनी चाहिए। ठाकरे ने बताया कि 5 वर्षों में जगह-जगह जाकर लोगों की स्थिति और उनकी मांग को देखकर हमने ये मेनिफेस्टो को तैयार किया है।

वहीं इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य किसानों को कर्ज से मुक्त करना है बजाय कि उनका कर्ज माफ करना है। उन्होंने वादा किया कि ग्रामीण इलाकों में गरीबों को दस रुपये में भरपेट खाना और एक रुपये में प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button