ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

पठानकोट में आतंकी हमले का खतरा; सिविल अस्पताल में ‘एमरजैंसी’, ‘ट्रोमा वार्ड’ करवाए खाली

पठानकोट: पंजाब में आतंकी हमले के खतरे के कारण सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। पठानकोट में आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही है और अस्पतालों में बैड खाली कराकर उन्हें रिजर्व किया गया है।
पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान पिछले 2 दिनों से सरहदी क्षेत्रों में सर्च ऑप्रेशन चला रहे हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ  से सभी उच्चाधिकारियों को एक पत्र जारी किए जाने के बाद 11 से 13 अक्तूबर तक पठानकोट और गुरदासपुर दोनों जिलों में गहन सर्च ऑप्रेशन जारी रहने वाला है। वहीं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों के साथ प्रशासन और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।जिले में प्रशासनिक आदेशों के बाद जिला सिविल अस्पताल में एमरजैंसी व ट्रोमा वार्डों को खाली करवा दिया गया।अस्पताल प्रबंधन ने इन वार्डों पर उपचाराधीन रोगियों को जनरल वार्ड में शिफ्ट करवा दिया। इससे अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों व उनके अटैंडैंटों में खलबली मच गई। सनद रहे कि इस जिले की सीमाएं आतंकवाद ग्रस्त जम्मू-कश्मीर से लगती हैं, वहीं जिले में से 25 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सरहद गुजरती है। सरहद से सटा बमियाल क्षेत्र पहले ही घुसपैठ के लिए पाक प्रशिक्षित आतंकियों के निशाने पर रहता है। सिविल अस्पताल के एमरजैंसी व ट्रोमा वार्ड खाली करवाए जाने के वाक्या की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में संशय बढ़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button