ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

भाजपा की संकल्प यात्रा पर फेंका पटाखा, बाल-बाल बचे मनोज तिवारी; बताया- विरोधियों की साजिश

नई दिल्ली। Delhi assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) अभी से  तैयारी में जुट गई है। इसी मद्देनजर उत्तर-पूर्वी जिला द्वारा करावल नगर विधानसभा में आयोजित गांधी संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को यात्रा के दौरान तुकमीरपुर में शनि बाजार रोड पर अचानक कहीं से एक पटाखा मनोज तिवारी के साथ चल रहे पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट के दाहिने कंधे पर गिरा। इसके बाद यह तेज आवाज के साथ फट गया। इसमें मनोज तिवारी बाल-बाल बच गए, लेकिन मोहन सिंह बिष्ट का कुर्ता जल गया। उन्हें हल्की चोट भी बताई जा रही है। हालांकि पटाखा के फटने के बाद भी यात्रा जारी रही।

वहीं, मनोज तिवारी ने इसे साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि चाहे कोई पटाखा फेंके या कुछ और करे, हम दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए काम करते रहेंगे। साजिश रचने वालों को जवाब दिया जाएगा। उधर, भाजपा के मीडिया विभाग के प्रदेश सह-प्रमुख आनंद त्रिवेदी ने बताया कि इस मामले में खजूरी थाने में शिकायत दे दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मनोज तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी मिलने के बाद कहा था कि अब इस देश को कांग्रेस की जरूरत नहीं है, लेकिन सत्ता के लालची कुछ स्वार्थी नेताओं ने निहित स्वार्थ के लिए देश का बंटवारा किया। संकल्प यात्रा पश्चिमी करावल नगर से शुरू हुई व दयालपुर, सादतपुर विस्तार, तुकमीरपुर, शेरपुर होते हुए खजूरी में समाप्त हुई। इसमें जिला अध्यक्ष अजय महावर, पार्षद सत्यपाल सिंह, नीता बिष्ट व सुषमा मिश्र, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राणा, राज कुमार झा, डॉ. जेके शर्मा, अनुपम पांडे आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button