ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

मार्कशीट की त्रुटि बनी बड़ी समस्या, हर साल हजार शिकायतें आ रही हैं सामने

रायपुर: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में मार्कशीट में त्रुटि छात्रों के साथ ही विश्वविद्यालय के लिए भी बड़ी समस्या बन गई है। मार्कशीट में त्रुटि सुधार के लिए हर साल 1000 से अधिक आवेदन आते हैं। इसमें छात्रों के नाम के साथ ही पिता या माता के नाम में त्रुटि, जन्म तिथि, पता या अन्य विषयों गलतियां सामने आती हैं। अधिकारियों ने बताया कि दाखिले या परीक्षा फार्म में आवेदन के दौरान छात्रों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता।

बहुत से छात्र दूसरों लोगों से अपने फार्म भराते हैं, जो उनके नाम, पिता या माता के नाम के साथ ही जन्मतिथि आदि गलत भर देते हैं। फार्म को जमा करने के दौरान भी छात्र जल्दबाजी में उन गलतियों पर ध्यान नहीं देते हैं या फार्म भरने के दौरान दी गई जानकारियों को ध्यान से नहीं पढ़ते हैं। कई बार राइटिंग गंदी होने के कारण नाम की वर्तनी में गलती हो जाती है। इन सभी कारणों से होने वाली गलतियां का पता छात्रों को मार्कशीट आने के बाद पता चलता है।

रविवि के अधिकारियों ने कहा कि फार्म भरने के दौरान संबंधित भरी गई जानकारियों को दोबारा जांचना बेहद जरूरी होता है। नियम के मुताबिक, मार्कशीट जारी होने के 30 दिनों के भीतर त्रुटि सुधार के लिए आवेदन करने पर प्रक्रिया निश्शुल्क की जाती है। वहीं, तय समय अवधि के बाद आवेदन करने पर प्रति मार्कशीट में सुधार के लिए 120 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। प्रक्रिया में अधिकतम 15 दिन का समय लगता है। लगातार बढ़ते मामलों की वजह से विश्विद्यालय को भी मुश्किल उठानी पड़ती है।

Related Articles

Back to top button