ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
देश

धारदार व घातक हथियार के साथ दो अपचारी बालक सहित तीन गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो अपचारी बालक भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से धारदार और घातक हथियार बरामद किए हैं। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पास आरोपी अज्जू सोनी पिता रंजीत सोनी उम्र 25 साल निवासी लोधीपारा वर्मा किराना स्टोर पास थाना पंडरी रायपुर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक धारदार घातक हथियार जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम की।

वहीं, थाना गंज में धारा 452, 294, 506, 323, 34 एवं 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में दो अपचारी बालकों द्वारा कांति बाई मारकण्डेय के मकान में जबरन प्रवेश कर महिला, उसके चाचा भगत भारद्वाज एवं देवर रविकांत टंडन को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इसके साथ ही रविकांत टंडन के साथ मारपीट भी की गई थी। दोनों अपचारी बालक अपने पास धारदार व घातक हथियार लेकर पहुंचे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में दोनों अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो धारदार घातक हथियार जब्त कर अग्रिम कार्यवाही की गई।

गंज पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ उनका अभियान इसी तरह से जारी रहेगा। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल आम लोगों की सहायता के लिए पहुंच जाती है। एसएसपी अजय यादव के नेतृत्व में चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है।

Related Articles

Back to top button