ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

बिजली बिल के दर में वृद्धि को लेकर भाजपा ने किया प्रदेशव्यापी हल्लाबोल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में सभी जिलों मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर बढ़ी हुई बिजली की दर वापस लेने की मांग कांग्रेस सरकार से की है। बस्तर संभाग के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली बिल के बढ़ोतरी के विरोध में धरना दिया गया। वहीं बिलासपुर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया गया। सरगुजा, दुर्ग सहित रायपुर संभाग के सभी जिलों में उग्र प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर बढ़ी हुई बिजली बिल के फैसले वापस लेने के नाम पर महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जशपुर जिला में आयोजित प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार का तुगलकी आदेश है, जिसे वापस लिया जाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिलासपुर जिले के नेहरू चौक में किए गए धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब इस समय पर कोरोना काल के चलते प्रदेश के लोग आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं, तब ऐसे समय में बिजली की दर को बढ़ाना न्याय संगत नहीं है।

प्रदेश सरकार को इस फैसले को तत्काल वापस लेना चाहिए। प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल जांजगीर के कचहरी चौक में धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। बस्तर में प्रदेश महामंत्री किरण देव सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। दुर्ग संभाग में सांसद संतोष पाण्डेय, विजय बघेल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

सरगुजा में पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नीति और नियत दोनों साफ नहीं है, भूपेश सरकार पूरी तरह झूठी वह घोषणा वीर है। इस प्रदर्शन में पार्टी के सांसद, विधायक सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

सरकार के खिलाफ 19 अगस्त को भाजपा देगी धरना

भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 19 अगस्त को मोतीबाग चौक में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी पारेश्वर बाघ, संजू नारायण सिंह ठाकुर, सचिन मेघानी, विकास अग्रवाल, दीपक भारद्वाज,राजेश गुप्ता,रवीश गुप्ता, आशीष तांडी,टीटी बेहरा, शिव सेन पिपरे, प्रकाश यादव, बिहारी होतवानी, बल्ला साहू, अरूण श्रीवास्तव, सुधीर दुबे, गणेश नाग, बृजेश अग्रवाल, रवि कुमार, सुरजीत छाबड़ा, तूफानदीप समेत झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button