ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
राजस्थान

बीजेपी अध्यक्ष और केजरीवाल की मुलाकात पर आप प्रभारी के बयान से घमासान, पूनिया ने दी नसीहत

राजस्थान| सोशल मीडिया में चर्चा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पूनिया से मुलाकात की है। जिसके बाद से ही राजस्थान की राजनीति में हलचल मची हुई है।

राजस्थान में चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे उठापटक भी तेज होती जा रही है। इन्हीं चुनावी हलचलों के बीच एक नई चर्चा से राजस्थान की राजनीति में हलचल मच गई है। हवा चल रही है कि भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी सतीश पूनिया ‘आप’ के होने जा रहे हैं। ऐसी चर्चाओं से सोशल मीडिया पूरी तरह पटा हुआ है।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी सतीश पूनिया से मुलाकात की है। इसके बाद से अफवाहों के बाजार गर्म होने लग गए हैं। सोशल मीडिया में इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। ये हलचल तब और बढ़ गई जब जब आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने एक यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए रीट्वीट किया कि कई नेता ‘आप’ के संपर्क में हैं। खैर इसके बाद पूनिया ने भी मिश्रा को नसीहत दे डाली।

बता दें एक ट्विटर यूजर ने जब विनय मिश्रा से कहा ”सुना है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की अरविंद केजरीवाल जी से मुलाकात की है?” इस पर मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा, ‘सतीश पूनिया वरिष्ठ नेता हैं। हो सकता हो कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात हो। हां, राजस्थान के कई बड़े नेता संपर्क में हैं। 13 मार्च को जयपुर में अरविंद केजरीवाल के तिरंगा यात्रा के बाद पार्टी में शामिल होंगे।

पूनिया ने मिश्रा को दी नसीहत

इस पर सतीश पूनिया ने जवाब देते हुए मिश्रा को नसीहत दे डाली। पूनिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘विनय जी कि आपके राज्य में एक कहावत है कि कोई कहे कौआ कान ले गया तो कौए के पीछे भागने से पहले अपना कान देख लेना चाहिए। आप वरिष्ठ हैं, अफवाहों के पीछे भागने की जगह अपनी पार्टी के नेता से बात कर लेते।

 

Related Articles

Back to top button