ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांगेसी जवाहर चौक से राजभवन लिए निकले

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का सोमवार को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। इसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे।अदाणी समूह को लेकर केंद्र सरकार की चुप्पी, भ्रष्टाचार, महागाई सहित विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन भोपाल के जवाहर चौक में हो रहा है। प्रदेश भर से लगभग 4000 कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी इकट्ठे हुए हैं। प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल और सुरेश पचौरी भी पहुंच चुके हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, सुरेश पचौरी, मुकेश नायक, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज मंच पर बैठे।

कमल नाथ भी आ गए है। उनके नेतृत्‍व में प्रदर्शनकारी राज्‍यभवन के लिए‍ निकल पडे है। इसके बाद राजभवन का घेराव करेंगे। यहां से रोशनपुरा होते हुए राजभवन जाएंगे। पुलिस ने रोशनपुरा पर रास्ता बंद करके रखा है। धीरे धीरे कांग्रेस के कार्यकताओं की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Back to top button