ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

उमरिया में सड़क किनारे खड़ी कार पर पलटा डंपर, दो लोग गंभीर घायल

 उमरिया।  कोतवाली थाना अंतर्गत कुदरा निगहरी के करीब शहपुरा मार्ग पर बैंक अधिकारियों की कार के ऊपर डंपर पलट गया। यह हादसा उस समय हुआ जब डंपर कार के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह खड़ी कार के ऊपर गिर गया। घटना के दौरान कार में बैंक के दो अधिकारी मौजूद थे।

कार को डंपर के नीचे से खींचकर निकाला

इस मामले में 108 ईएमटी नीरज कुमार गौतम एवम संदीप श्रीवस्तव ने बताया कि कार के अंदर एसबीआई मेन ब्रांच के दो अधिकारी सुनील जैन उम्र 45 वर्ष एवम अरुण प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष मौजूद थे, जो डिंडौरी जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों ने घायल अधिकारियों की मदद करने का काफी प्रयास किया, लेकिन खतरे को देखते हुए उन्हें कार के अंदर से निकाल पाना आसान नहीं था। बाद में डंपर के नीचे से कार को खींचा गया और दोनों अधिकारियों को कार से बाहर निकाला गया।

गंभीर रूप से हुए घायल

हादसे में दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए है। दोनों अधिकारियों के सिर कंधे सहित शरीर के लगभग सभी हिस्सों में काफी चोट आई है। दोनों घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने दोनों घायलों को जबलपुर ले जाने की सलाह दी।

Related Articles

Back to top button