ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

दिल्लीवासियों को आज भी प्रदूषण से राहत नहीं, बेहद खराब स्तर पर पहुंची हवा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भी हवा का स्तर बेहद खराब रहा। कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया तो कुछ इलाकों में प्रदूषण स्तर 355 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा में AQI 414 तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है जिससे प्रदूषण का स्तर और कम होने की उम्मीद है।

निजी मौसम विज्ञान संस्था स्काईमेट वेदर ने कहा कि 23 नवंबर से हल्की हवा चल सकती है जिससे कुछ राहत मिलेगी लेकिन यह भी अस्थायी होगी क्योंकि 25 नवंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जिससे हवा की गति फिर मंदी पड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि 25 और 26 नवंबर को अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। ऐसा होता है तो प्रदूषक तत्व हट जाएंगे। सरकारी वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था सफर ने बताया कि शनिवार को हवा की गति बढ़ने की उम्मीद है जिससे प्रदूषक तत्व छितरा जाएंगे और प्रदूषण से राहत मिल सकती है। दिल्ली प्रदूषण को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ऐसे हालात में भविष्य की चिंता होती है और अस्तित्व खतरे में लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button