ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
लाइफ स्टाइल

तकलीफ बढ़ने से पहले पहचानें थायरॉइड के लक्षण

थायरॉयड एक छोटी और तितली के आकार की ग्रंथि (Butterfly-Shaped Gland) है जो आपकी गर्दन के सामने के बेस पर स्थित होती है. इस ग्लैंड द्वारा निर्मित हार्मोन – ट्राईआयोडोथायरोनिन (Triiodothyronine) और थायरोक्सिन (Thyroxine) हैं जिसे क्रमश: T3 और T4 कहा जाता है. -ये दोनों आपकी सेहत पर काफी ज्यादा असर डालते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म के सभी पहलुओं को प्रभावित करते हैं. भारत के मशहूर हेल्थ एक्सपर्ट निखिल वत्स (Nikhil Vats) ने बताया कि करीब 5 करोड़ 90 लाख लोगों को थायरॉयड से जुड़ी परेशानियां है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि ज्यादातार प्रभावित लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं होती. आइए जानते हैं कि इस समस्या के लक्षण क्या-क्या हो सकते हैं

थायरॉयड डिसफंक्शन (Thyroid Dysfunction) की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) होने लगता है और साथ ही गले में परेशानी बढ़ने लगती है, आमतौर पर गले के साइज में बढ़ोतरी हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) की तरफ अहम इशारा है.

हाइपोथायरायडिज्म (Hypothyroidism) की वजह से हाथों में कार्पल टनल (Carpal Tunnel) विकसित होने लगता है, जिससे हड्डियों और मांश्पेशियों में कमजोरी आने लगती है और ज्वांट पेन भी बढ़ जाता है.  थायरॉयड (Thyroid) को मास्टर ग्लैंड कहा जाता है, अगर ये सही तरीके से काम नहीं करेगा तो तकरीबन शरीर का हर हिस्सा प्रभावित होने लगेगा.

जब आपको थायरॉयड की परेशानी हो तो आपका ज्यादा तनाव महसूस करने लगते हैं खासकर पैनिक डिसऑर्डर (Panic Disorder) की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

अगर आपकी फैमिली के लोगों को बालों और थायरॉयड की प्रॉब्लम है जो बेहद मुमकिन है कि आपको भी ये समस्या हो सकती है. आपके बाल जल्दी झड़ने लगते हैं और साथ ही स्किन प्रॉब्लम आम है. कई मामलों में लोगों को इनफर्टिली के भी इश्यूज आते हैं.

थायरॉयड डिसफंक्शन (Thyroid Dysfunction) होने पर पेट की समस्या होने लगती है, जिसमें कब्ज (Constipation) और डायरिया (Diarrhea) या इरिटेबल बॉवेल सिंड्रॉम (Irritable Bowel Syndrome) शामिल हैं.

 

Related Articles

Back to top button