ब्रेकिंग
Rewari Accident News: रेवाड़ी में स्कूल बस और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 2 युवकों की दर्दनाक मौत... Congress vs BJP: अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर रणदीप सुर्जेवाला का बड़ा हमला, बोले- 'किसानों के हितों को ... Betrayal: कर्ज में डूबे नौकर ने ही मालिक के घर मारी सेंध, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा; च... Crime News: चरित्र पर शक में खूनी खेल! पत्नी की तकिए से गला घोंटकर हत्या, राजस्थान भागे पति को पुलिस... Tragedy: खुशियां मातम में बदली! घर में चल रही थी शादी की तैयारी, हादसे में दूल्हे/युवक की दर्दनाक मौ... Hazaribagh Sohrai Art: ड्राइंग रूम से किचन तक पहुँची 500 साल पुरानी सोहराय कला, अब आधुनिक घरों की शा... Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ...
मध्यप्रदेश

गैंगरेप और हत्या के बाद आदिवासियों का थाने पर हमला,एक की मौत

इंदौर | मप्र के महू में बुधवार रात बड़ा बवाल हो गया। आदिवासी युवती की संदिग्ध मौत पर क्षेत्र के लोगों ने पहले रास्ता जाम किया फिर थाने पर पथराव कर दिया। पथराव में कई लोग घायल हुए हैं। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे। कई पुलिसकर्मियों के गंभीर घायल होने की भी सूचना है। पुलिस ने एक बार आदिवासियों को खदेड़ दिया तो वे दूसरी बार फिर भीड़ जुटाकर आए और गोफन से हमला किया। इंदौर से भी पुलिस बल महू पहुंचा है।

गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है, जिसका शव एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है।क्षेत्र की युवती की मौत पर आदिवासियों का आरोप है कि मामला दबाया जा रहा है। आरोप है कि युवती से बलात्कार के बाद क्षेत्र के दबंगों ने हत्या कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती की मौत करंट लगने से हुई है। आदिवासियों ने युवती की मौत के बाद सडक़ पर उसका शव रखकर चक्काजाम किया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पास के थाने पर हमला कर दिया।

मामला महू के बडगोंदा थाना क्षेत्र का है। बवाल में छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। घटना के बाद रातभर तनाव रहा। युवती की मौत के बाद परिजन ने बुधवार शाम डोंगरगांव चौकी के सामने युवती का शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर पुलिस की गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया और हवाई फायर किए। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने बड़ी संख्या में आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। बताया जा रहा है कि बवाल में जयस के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button