ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

भारतीय सेना ने पेश की मानवता की मिसाल, गलती से सीमा पार करने वाले POK नागरिक को वापस भेजा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सेना ने मानवता की मिसाल देते हुए भारतीय सीमा में घुस आए एक पाकिस्तानी नागरिक को वापस उसके देश भेज दिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुपवाड़ा पुलिस ने आज पाकिस्तान के पाजकोट निवासी शबीर अहमद नामक नागरिक को वापस उसके देश भेज दिया।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि अहमद को इस साल 18 मई को जिले के कर्नाह इलाके में दिलार चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया था, जब वह आवश्यक अनुमति के बिना भारतीय क्षेत्र में चला आया था। प्रवक्ता ने बताया कि प्रासंगिक धाराओं के तहत कर्नाह थाने में एक मामला दर्ज किया गया और उस व्यक्ति को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह मानसिक विकार से पीड़ित है।
इसके बाद केंद्र के अधिकारियों ने इस मामले को लेकर पाकिस्तान में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया ताकि अहमद की स्वदेश वापसी हो सके। प्रवक्ता ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सद्भावनापूर्ण व्यवहार अपनाते हुए अहमद को गुरुवार को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button