ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

पुरानी रंजिश पर घर के सामने खड़ी कार में लगा दी आग 

जबलपुर । माढ़ोताल थाना अतंर्गत ग्राम रैगवां में एक युवक के घर के सामने खड़ी कार में अज्ञात दो लड़कों ने आग लगा दी। युवक को संदेह है कि उसकी रोशनी पटेल से पारिवारिक रंजिश चल रही है जो आए दिन उसके घर आग लगाने और जान से मारने की धमकी देती है। पुलिस ने रोशनी सहित अन्य २ अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
माढ़ोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रैगवां निवासी ४६ वर्षीय दीपक पटेल की इंडिका कार क्रमांक एमपी १७ बी ६००५ घर के सामने खड़ी थी। देर रात लगभग १.३० बजे घर के सामने आग का उजाला एवं जलने की बदबू आने पर उठा तो देखा कि कार में आग लगी थी उसने और उसकी पत्नी ने आग बुझाई। आग लगने से चारों टायर एवं बैट्री तथा चारों तरफ का पेंट जल गया है सीसीटीव्ही कैमरा चैक करने पर २ अज्ञात लड़के रात लगभग १ बजे उसकी इंडिका कार के पास आकर पेट्रोल डालते हुये उसकी कार में आग लगा दिये और घर के बाजू में सांई ट्रेडर्स के नाम से सीमेण्ट की दुकान है जहॉ जलती हुयी बाटल फैंककर भाग गये। दीपक पटेल को पूर्णरुप से संदेह है कि करमेता निवासी रोशनी पटैल से उसकी पारिवारिक रंजिश चल रही है जो आए दिन उसके घर आकर आग लगाने और जान से मारने की धमकी भी दी है। उसकी कार में रोशनी पटैल के द्वारा २ अज्ञात लड़कों से आग लगवाई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट पर रोशनी पटैल एवं अन्य २ अज्ञात लड़कों के विरूद्ध धारा ४३५, ५०६, ३४ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button