ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
व्यापार

Elon Musk पर ट्वीट के जरिए टेस्ला के शेयरों में गड़बड़ी करने का आरोप..

Elon Musk Tweet टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। मस्क को कथित तौर पर शेयर बाजार में हेरफेर करने के लिए मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। उनकी ओर से मुकदमे को कैलिफोर्निया से बाहर ले जाने की अपील को न्यायालय की ओर से खारिज कर दिया गया है।बता दें, अगस्त 2018 में उन्होंने एक ट्वीट किया था कि उनके पास टेस्ला को निजी कंपनी बनाने के लिए पर्याप्त धन है, जिससे कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली था। इस मामले में शेयरधारकों ने मस्क पर आरोप लगाया है कि उनके इस ट्वीट के कारण उन्हें अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।

अदालत के प्रवक्ता ने बताया कि न्यायाधीश एडवर्ड चेन ने शुक्रवार को कार्यवाही को अमेरिका के दक्षिणी राज्य टेक्सास में स्थानांतरित करने से इनकार कर दिया, जहां मस्क ने टेस्ला के मुख्यालय को शिफ्ट कर दिया है और मामले पर सुनवाई मंगलवार से शुरू हो सकती है। वहीं, मस्क के वकील का कहना था कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को में निष्पक्ष सुनवाई से वंचित किया जा सकता है |

क्योंकि पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर खरीदा था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी।ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद मस्क ने कुल 7,500 कर्मचारियों में से आधे से अधिक को निकाल दिया था और साइट की सामग्री मॉडरेशन नीतियों को भी बदल दिया था ।2018 में मस्क की ओर से किए गए ट्वीट ने अमेरिकी अधिकारियों का ध्यान खींचा था। इस पर कार्रवाई करते हुए अमेरिकी शेयर बाजार नियामक ने सिक्योरिटीज और एक्सचेंज कमीश ने आदेश दिया था कि मस्क टेस्ला के बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ दें और 20 मिलियन डॉलर का जुर्माना अदा करें।

Related Articles

Back to top button