ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मध्यप्रदेश

मैं खुद नहीं, आगे भी पार्टी ही तय करेगी मेरी भूमिका : शिवराज

भोपाल ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह खुद तय नहीं कर सकते कि उन्हें क्या काम करना है। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे। पार्टी और सरकार में भूमिका की अटकलों के बीच शिवराज सिंह ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं पार्टी में किसी भी जिम्मेदारी के बारे में अपने आप तय नहीं कर सकता। पार्टी जो भी निर्धारित करेगी, वह मैं करूंगा। अगर पार्टी मुझसे कार्यक्रम में दरी बिछाने के लिए कहेगी तो मैं वह भी करूंगा। एक अच्छा पार्टी कार्यकर्ता वह है, जो अपने बारे में स्वयं निर्णय नहीं लेता। यह पार्टी को तय करना है कि कौन सा व्यक्ति कहां पर उपयुक्त रहेगा। प्रदेश में इसी वर्ष अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। हाल ही में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्‍लोबल इंवेस्टर्स समिट का सफलतापूर्वक आयोजन करा चुके शिवराज ने चुनाव के संदर्भ में कहा कि, ‘हमारे लिए तो हर वर्ष ही चुनावी है। हम नियमित काम करते हैं। चुनावी वर्ष की अवधारणा तो उनके लिए है, जो वर्षों तक काम ही नहीं करते। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका जोर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने को लेकर है। इसके लिए बुनियादी संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। गुजराज के विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में भी वर्तमान विधायकों में करीब 40 प्रतिशत को बदलने की बात जोर पकड़ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि यह कि यह भी पार्टी तय करेगी।

Related Articles

Back to top button