ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

रक्षा मंत्री का पद संभालने से पहले राजनाथ ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, तीनों सेना प्रमुख मौजूद

नई दिल्लीः  नव नियुक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारकर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राजनाथ को आज अपराह्न में रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालना है। इसके पहले वह सुबह आठ बजे इंडिया गेट के निकट बने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किए।बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे मंत्रालय का कामकाज संभालेंगे।
PunjabKesari

इसके बाद सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीदों की विभिन्न दीर्घाओं को देखा और अधिकारियों के साथ युद्ध स्मारक से संबंधित विषयों पर बातचीत की। सिंह भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पिछली सरकार में गृह मंत्री थे और नई सरकार में उन्हें रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह उत्तर प्रदेश की लखनऊ संसदीय सीट से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं।
राजनाथ सिंह के समक्ष ढेरों चुनौतियों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण चुनौती तीनों सेवाओं के आधुनिकीकरण के काम में तेजी लाना है। उनके लिए अन्य बड़ी चुनौती चीन के साथ लगी सीमाओं पर शांति बनाए रखने की है। वह रक्षा मंत्री का पद्भार ऐसे समय संभाल रहे हैं जबकि भारत ने तीन महीने पहले पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमला किया और माना जा रहा है कि सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए भारत इसी नीति पर आगे भी चलेगा। राजनाथ सिंह को सरकार के पहले कार्यकाल में भी टॉप चार मंत्रियों में जगह मिली थी। वह सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्री थे। वह 70 के दशक से ही संघ से जुड़े हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button