ब्रेकिंग
सेल्फी लेते वक्त झिंगरिया वाटरफॉल में गिरा शख्स, दूसरे दिन भी नहीं मिल रहा कोई सुराग विकसित गुना के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का मास्टर प्लान, 2050 तक का देखिए पूरा खाका मध्य प्रदेश में SIR की तूफानी रफ्तार, 93 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पूरा, 6 जिलों ने चौंकाया रतलाम के किसानों अनूठी हसरत! करारे कैश से 2 बोरी यूरिया और बंद हो जगराता पेट दर्द को हल्के में न लें, इंदौर में महिला के पेट से निकले 15 किलो के 2 ट्यूमर स्टेज पर वरमाला पहने खड़ी रही दुल्हन, मांग न पूरी होने पर उल्टे पैर भागा दूल्हा ABVP ने RGPV के खिलाफ खोला मोर्चा, यूनिवर्सिटी के अफसरों ने 8 करोड़ की FD हड़पी ! मध्य प्रदेश की ऋषिका को पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, 65 किग्रा वजन उठा दिखाया दमखम साइक्लोन दितवाह पड़ा कमजोर, 3 दिनों बाद छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सर्दी कांकेर जिले में स्वास्थ्य से जुड़े 179 पदों पर संविदा भर्ती, ANM, नर्सिंग ऑफिसर, फिजियोथैरेपिस्ट जैस...
राजस्थान

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश महासभा का किया शंखनाद

भरतपुर | कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने जिला जन आक्रोश महासभाओं का शंखनाद कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने बड़े जनसैलाब को भरतपुर जिला मुख्यालय पर संबोधित किया। उन्होंने किसान कर्जमाफी, पेपर लीक, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध इत्यादि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

महासभा को डॉ. सतीश पूनियां ने संबोधित करने के बाद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया और कांग्रेस सरकार की किसानों और युवाओं से की गई वादाखिलाफी को लेकर निशाना साधा।इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ सतीश पूनियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।डॉ. पूनियां ने कहा कि भरतपुर भगवान कृष्ण और वीर योद्धा महाराजा सूरजमल की धरती है। इस वीर धरती ने मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और मुगलों को हराकर दिल्ली के किले के गेट को तोड़कर लाए और यही लोहागढ़ की धरती 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ेगी और हमेशा के लिए राजस्थान से विदा कर देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में 2023 में तीन चौथाई बहुमत की भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी एक और बड़ी ऐतिहासिक जीत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे।डॉ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूरी तरह वीक है और जब सरकार वीक होती है तो पेपर लीक होते हैं। 2023 में प्रदेश की जनता और युवा कांग्रेस सरकार को परमानेंट वीक करेंगे, लीक करेंगे और हमेशा के लिए डिलीट करेंगे।

प्रदेश में लगभग 19 बार पेपर लीक हुए हैं कांग्रेस शासन में और पेपर लीक के तार राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हुए हैं और इस स्टडी सर्किल से कांग्रेस पार्टी के नेताओं के तार जुड़े हुए हैं और कांग्रेस सरकार में बैठे हुए लोगों के तार भी जुड़े हुए हैं। बार-बार पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लीपापोती करके कांग्रेस सरकार में बैठे बड़े मगरमच्छों को बचाने का षड्यंत्र कर रहे हैं। इस मामले की सीबीआई से जांच कराने से डर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button