ब्रेकिंग
Chakkajam in Oon: बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों क... Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्...
व्यापार

पुरानी पेंशन को लेकर आई ऐसी खबर, खुश हो जाएंगे लाखों कर्मचारी

देश भर में पुरानी पेंशन को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं. इस समय कई राज्यों में पहले ही पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है. वहीं, इस बीच केंद्र सरकार ने भी बड़ा अपडेट जारी किया है. कई राज्यों में ओल्ड पेंशन लागू करने की मांग काफी तेज हो रही है. फिलहाल केंद्र सरकार ने कुछ चुनिंदा केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था चुनने का मौका दिया है. वहीं, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों की हड़ताल लगातार पांचवे दिन भी जारी रही है.

लाखों कर्मचारी कर रहे हैं हड़ताल

बता दें कर्मचारी संगठन के नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो स्थिति और खराब हो जाएगी. कृषि विभाग के कर्मचारी और अन्य के हड़ताल पर होने के चलते राज्य में बेमौसम बारिश के बाद फसल को हुए नुकसान के आकलन का काम भी प्रभावित हुआ है. सरकारी अस्पतालों के नर्सिंग कर्मी और शिक्षकों समेत लाखों कर्मचारी 14 मार्च से हड़ताल पर हैं.

स्थिति होगी और खराब

राज्य सरकार के कर्मचारियों, अर्द्धसरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के 36 संगठनों की समिति के संयोजक विश्वास काटकर ने कहा कि हड़ताल काफी प्रभावी रही है. उन्होंने एक बयान में कहा है कि अगर सरकार कर्मचारियों को फायदा पहुंचाने वाले फैसले नहीं लेती है तो स्थिति और खराब होगी.

फसल को हो रहा है नुकसान

कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने बीड में कहा कि सरकार को बेमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान के आकलन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी क्योंकि कर्मचारी हड़ताल पर हैं. केंद्र सरकार ने बताया है कि जिन कर्मचारियों को 22 दिसंबर 2003 के बाद निकली भर्ती के जरिए नौकरी मिली है उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा. उन्हें नेशनल पेंशन स्कीम के तहत पेंशन कवर दिया जाएगा.

5 राज्यों में पहले ही हो चुकी है लागू

आपको बता दें इस समय 5 राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है. इन राज्यों में राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. पुरानी पेंशन योजना लागू करनेवाले राज्यों में राजस्थान सबसे पहले नंबर पर है. वहीं, हाल में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का फैसला किया है.

 

Related Articles

Back to top button