ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
छत्तीसगढ़

बिना कागजात के दो ट्रक में अवैध कोयला ले जा रहे दो चालक गिरफ्तार, दोनों वाहनों में 40380 KG था माल

रतनपुर| रतनपुर पुलिस को 17 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि पाली रोड से दो ट्रक में चोरी का कोयला भरा हुआ है, जो बिलासपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस के द्वारा चोरी का कोयला होने के संदेह पर तत्काल थाना पेट्रोलिंग पार्टी को रवाना किया।

बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में बिना कागजात के दो ट्रक में अवैध कोयला परिवहन करते दो चालक पकड़े गए। कोयला चोरी की आशंका पर माल जब्त कर दोनों ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोनों ट्रक में भरे कोयला वजन लगभग 40380 किलोग्राम है।

रतनपुर पुलिस को 17 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि पाली रोड से दो ट्रक में चोरी का कोयला भरा हुआ है, जो बिलासपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस के द्वारा चोरी का कोयला होने के संदेह पर तत्काल थाना पेट्रोलिंग पार्टी को रवाना किया। ग्राम जाली के पास पुल के नीचे मुखबिर के बताए अनुसार दो ट्रक को घेराबंदी कर रुकवाकर पूछताछ की। पूछताछ पर ट्रक ड्राइवर के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने तथा ट्रक में लोड माल के संबंध में पूछताछ पर गोलमोल जवाब देने पर ट्रक का डाला खुलवाकर देखा गया, जिसमें कोयला भरा हुआ था। इस संबंध में ड्राइवर से कोयला परिवहन करने के कागजात पेश करने को कहा गया।
ड्राइवर मौके पर कोई कागजात कोयला लोडिंग अथवा परिवहन के संबंध में पेश नहीं कर पाए। इसके बाद ट्रक में भरे कोयले का वजन कराया गया। दोनों में कुल 40380 किलोग्राम कोयला भरा हुआ था। इस पर दोनों ड्राइवर चालक गोलू पिता छन्नूलाल थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा और विक्की ध्रुव पिता अरुण ध्रुव बरगवा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को चोरी का कोयला खपाने के संदेह के साथ ही कोयला के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं करने पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर दोनों ट्रक चालकों को कोर्ट में पेश किया गया। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button