ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
विदेश

बिट्रेन में महिला सुरक्षा अधिकारियों का कैदियों पर आया दिल, 18 की नौकरी गई 

लंदन । ब्रिटेन की सबसे बड़ी जेल एचएमपी बर्वेन काफी चर्चा में है। यहां जेल में काम करने वाली महिला सुरक्षा अधिकारियों का दिल कैदियों पर आ गया। अब कैदियों के साथ इंटिमेट होने की उन्हें सजा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हुकअप और अन्य रिलेशनशिप में शामिल होने के आरोप में 18 महिला गार्ड और कर्मचारियों को या तब  बर्खास्त कर दिया गया या जेल से इस्तीफा देने को कहा गया है। रिकॉर्ड के मुताबिक, ब्रिटेन की सबसे बड़ी जेल एचएमपी बेरविन में ये अवैध गतिविधियां 2017 में सामने आई थी। इतना ही नहीं इस मामले में 3 महिलाओं को सजा भी हुई थी। इंग्लैंड और वेल्स की सबसे बड़ी जेल एचएमपी बेरविन के कर्मचारी पर आरोप है कि वे कथित तौर पर से कैदियों के साथ इंटिमेट होते थे। इतना ही नहीं कैदियों को तस्वीरें भेजते हुए भी महिला ऑफिसर्स को पकड़ा गया था। इतना ही नहीं वहां कैदियों को फोन भी किया करती थी।

एक रिपोर्ट से पता चला था कि इस मामले में तीन महिला अधिकारियों को जेल की सजा हुई थी। कुछ ने नौकरी छोड़ दी, तब कुछ को बर्खास्त किया गया था। जेल में काम करने वाली 27 साल की जेनिफर गावन को अपने प्रेमी एलेक्स कॉक्सन के लिए मोबाइल फोन की तस्करी करने के मामले में 8 महीने की सजा हुई थी। महिला ने स्नैपचेट के द्वारा एलेक्स को अपनी तस्वीरें भेजी थी। अप्रैल से जुलाई 2020 तक चले उनके रिश्ते के दौरान उन्हें किस करते हुए भी पकड़ा गया था।

वहीं एमिली वॉटसन को कैदी जॉन मैक्गी के साथ रिलेशन बनाने के बाद एक साल की जेल हुई थी। एमिली कैदी जॉन के साथ काफी समय बिताया करती थी। इससे कर्मचारियों को शक हो गया। मामले की जांच के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। 27 साल की आयशा गुन को कैदी खुरम रजाक के साथ संबंध बनाने के बाद एक साल के लिए जेल में डाल दिया गया था।
अब एचएमपी बेरविन के सभी 500 कर्मचारियों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है। जेल के एक अधिकारी का कहना है कि हमारे फ्रंट लाइन वर्कर नायकों से कम नहीं हैं। अगर कोई अधिकारी खुद को कानून से बड़ा समझेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि वेल्स में स्थित एचएमपी बेरविन  को ब्रिटेन की ‘सबसे आरामदायक’ जेल कहा जाता है। इसके डिजाइन और सुविधाओं की कई लोग आलोचना करते हैं। कई लोग जेल के बजाय हॉलिडे कैंप बताते हैं।

Related Articles

Back to top button