ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
राज्य

अगले 3 दिन बिहार में बरसेगी आफत, बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट..

राजधानी पटना में शनिवार की देर रात तक मेघ गर्जन व बिजली चमकने के साथ वर्षा हुई। बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पटना समेत प्रदेश के मौसम में तीन दिनों तक बदलाव के कोई आसार नहीं हैं। तीन दिनों के दौरान प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ, हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व बिजली चमकने के आसार है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के छह जिलों के पूर्णिया, अररिया, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, कटिहार और शिवहर में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा का अलर्ट है। रविवार की शाम औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास जिलों में गरज के साथ बारिश और आंधी की तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की। औरंगाबाद और सिवान में शाम साढ़े छह बजे मेघ गर्जन और वज्रपात का तात्कालिक औरेंज अलर्ट भी जारी किया गया।

वहीं सोमवार को सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर व मधुबनी जिले में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ रेखा के रूप में वायुमंडल के क्षोभमंडल में स्थित है। वहीं चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने होने के साथ पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर बिहार तक बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक वर्षा के आसार हैं।

शनिवार को 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री नीचे रहने के कारण 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को पटना व इसके आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

शिवहर में गेहूं की बर्बाद फसल के बीच किसान

बादलों की आवाजाही से मौसम खुशनुमा बना रहा। वहीं, प्रदेश के अधिसंख्य जिलों के अधिकतम तापमान में कमी आई है। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है।

इन शहरों में हुई वर्षा 

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बांका के घुरिया में 16.4 मिमी, बांका के बौसी में 12.2, चंदन में 12.0, पूर्वी चंपारण के सुगौली में 8.4, पश्विमी चंपारण के सिकटी में 6.5, कैमूर के अधवारा में 4.6, गोपालगंज के कटिया में 2.2, मधुबनी के जयनगर में 2.0, फुलपरास में 2.0, बोधगया में 1.4, शेरघाटी में 1.0 एवं गया शहर में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

 

Related Articles

Back to top button