ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
विदेश

12 साल बाद जापान और द.कोरिया संबंध सुधारने की राह पर 

टोक्यो । 12 साल बाद जापान और द.कोरिया अपने संबंधों को सुधारने के रास्ते पर आगे बढ़ गए हैं। माना जा रहा है कि दोनों देशों को चीन और उ.कोरिया का डर सता रहा है, इसकारण अपनी मजबूती को बढ़ाने के लिए पक्की दोस्ती का वादा कर रहे हैं। जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओ ने शिखर सम्मेलन में मुलाकात की। दोनों ने अपने बिगड़े हुए संबंधों को फिर से जगाने का वादा किया।

द.कोरिया के राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरा पर थे, इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग जैसे कुछ अहम एजेंडे पर बातचीत होनी थी। माना जा रहा है कि अमेरिकी दबाव में द.कोरिया अपने 12 साल से बिगड़े रिश्तों को जापान के साथ सही करना चाहता है। उत्तर कोरिया की ओर से बार-बार बैलिस्टिक मिसाइल दागने के वजह से यून ने जापान के साथ सैन्य खुफिया-साझाकरण समझौते को पूरी तरह से सामान्य बनाने के लिए अपना समर्थन भी घोषित किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्रा से कुछ ही घंटे पहले उत्तर कोरिया ने अपनी चौथी बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी. संयुक्त बयान में किशिदा ने कहा कि उ.कोरिया के परमाणु और मिसाइल खतरों के जवाब में जापान और दक्षिण कोरिया ने द्विपक्षीय सुरक्षा वार्ता फिर से शुरू करने का फैसला किया है। यून ने कहा, मेरा मानना ​​है कि दोनों देशों को उत्तर कोरिया के परमाणु मिसाइल ट्रायल के लिए जवाब देने में सक्षम होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button