ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
राज्य

रिटायर्ड फौजी ने भतीजे की हत्या की, संपत्ति बंटवारे को लेकर था विवाद..

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में रविवार की सुबह पूर्व फौजी ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 27 वर्षीय पप्पू पांडेय जयपुर गांव निवासी सत्य नारायण पांडेय के पुत्र थे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते थे। पेट के भाग में गोली के जख्म का निशान पाया गया है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की हरनाथपुर पंचायत के जयपुर गांव निवासी तारक पांडेय अभी कुछ ही दिन पहले फ़ौज से सेवानिवृत्त हो घर आए थे। मिली जानकारी के अनुसार, वह जब से घर आए हैं, तभी से बंटवारा को लेकर भाई-भतीजे से विवाद चल रहा था। दोनों एक ही आंगन में रहते थे। संपत्ति बंटवारे को लेकर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है।

उसी संदर्भ में रविवार की सुबह चाचा-भतीजे के बीच फिर से विवाद शुरू हुआ। मृतक के पिता ने बताया कि रविवार की सुबह 7:30 बजे उनके भाई और रिटायर्ड फौजी तारक पांडेय ने लाइसेंसी बंदूक निकालकर लाए और मेरे बेटे पप्पू को गोली मार दी। गंभीर स्थिति में जख्मी पप्पू को स्वजन इलाज के लिए आरा लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि चाचा और भतीजा के बीच काफी दिनों से  विवाद और मुकदमा बाजी के कारण कई साल से खेत परती है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। एक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के मूल में संपत्ति बंटवारे को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है।

ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्ष आपस में पट्टीदार है। बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपने ही आर्मी से रिटायर्ड चाचा समेत अन्य पर गोली मारे जाने का आरोप है। जांच चल रही है।

 

Related Articles

Back to top button