ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
लाइफ स्टाइल

अपनी बाइक्स को OBD-II और RDE मानदंडों के अनुकूल बना रही Honda, 1 अप्रैल 2023 तक हो जाएंगे ये बदलाव

नई दिल्ली। 1 अप्रैल, 2023 से होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) की दोपहिया रेंज OBD-II और RDE अनुपालन मानदंडों का पालन करेगी और इसके हिसाब से ही अपने बाइक्स को तैयार करेगी। भारतीय बाजार में होंडा लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालो से राज करते आ रही है। वहीं टू -व्हीलर कंपनी ने इस साल जनवरी में Honda Activa 6G H-Smart को नए फीचर्स और नए नियमों के साथ पेश किया था। हालांकि मास-मार्केट मॉडल में बाकी हिस्सों को अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है।

OBD-II

आपको बता दें, वाहन निर्माता कंपनी 31 मार्च, 2023 तक अपनी मौजूदा इन्वेंट्री को खाली करने और OBD-II पर स्विच करने का टारगेट बना रही है। हाल के दिनों में कंपनी ने Honda Shine 100 को सबसे किफायती मोटरसाइकिल के रूप में लॉन्च किया गया था।

एक्टिवा 6जी और सीबी350 रेंज

होंडा ने अब तक नए उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए एक्टिवा 6जी और सीबी350 रेंज को अपडेट किया है। दोनों मॉडल एक्टिवा पर एंटी-थेफ्ट फीचर के साथ बाजार में लेकर आई, जबकि CB350 रेंज को ग्राहकों के लिए मॉडल को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई कस्टमाइजेशन पैकेज मिला है। नई लॉन्च की गई होंडा शाइन 100 भी नए नियमों के अनुरूप है।

Honda Shine 100

भारतीय बाजार में नई होंडा शाइन 100 मोटरसाइकिल की कीमत 64,900 रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) है, जो कि हीरो स्प्लेंडर+ मोटरसाइकिल के सबसे सस्ते वेरिएंट से लगभग 7,500 रुपये सस्ती है। आपको बता दें, Honda Shine 100 मोटरसाइकिल की मौजूदा कीमत इंट्रोडक्टरी ऑफर का एक हिस्सा है। ऐसे में जापान की वाहन निर्माता कंपनी इस बाइक की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है।

डिजाइन

डिजाइन के मामले में, होंडा शाइन 100 होंडा शाइन 125 के अधिक कॉम्पैक्ट वेरिएंट की तरह दिखती है। इसके अलावा नई मोटरसाइकिल को 5 कलर ऑप्शन ब्लैक बेस शेड और रेड, ब्लू शामिल , ग्रीन, गोल्ड और ग्रे स्ट्राइप्स मिलते हैं।

 

Related Articles

Back to top button