ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

राम चरण ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ऑस्कर जीतने के बाद फैंस उन्हें और फिल्म की टीम को लगातार बधाई दे रहे हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को दिल्ली में राम चरण से मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता के पिता चिरंजीवी भी वहां मौजूद थे। गृह मंत्री ने उन्हें गाने ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर बधाई दी।

तस्वीर हुई वायरल

राम चरण और अमित शाह की मुलाकात के बाद उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अमित शाह और राम चरण अपने हाथों में फूलों का एक गुलदस्ता पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उनके बगल में अभिनेता के पिता और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी भी खड़े हैं। अब फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

इसके साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राम चरण मुलाकात की शुरुआत में गृह मंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए उनका अभिवादन कर रहे हैं। इसके बाद वह उन्हें शॉल देकर सम्मान दे रहे हैं। अमित शाह ने राम चरण को ऑस्कर जीतने के लिए भी बधाई दी। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि चिरंजीवी के चेहरे पर गर्व का भाव नजर आ रहा है। वह अपने बेटे रामचरण की उपलब्धियों से बहुत खुश हैं।

ऑस्कर जीतने की दी बधाई

इससे पहले भी गृह मंत्री ने ट्वीट के जरिए ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर बधाई दी थी। अमित शाह ने ट्वीट किया था, ‘भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक दिन, क्योंकि ‘नाटू नाटू’ गीत ने ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। यह गीत भारतीयों के साथ-साथ दुनिया भर के संगीत प्रेमियों की जुबान पर है। टीम ‘आरआरआर’ को बधाई।

 

Related Articles

Back to top button