ब्रेकिंग
झारखंड JSSC CGL परीक्षा घोटाले में सीआईडी का बड़ा खुलासा, पैसे के साथ सरकारी नौकरी के बदले शादी करान... अकवान तूफान के प्रभाव से झारखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, घने कोहरे और धुंध के कारण जनजीवन और हवाई स... लातेहार के बरवाडीह रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके... धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के साम्राज्य पर कसा शिकंजा, एनआईए ने भाई गोपी खान और साले ऋतिक ... धनबाद में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों को ऑटो और टोटो के सहारे... झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का चौथा दिन जारी, खराब मौसम के बीच स्वास्थ्... नई दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाया झारखंड पवेलियन, पारंपरिक हथकरघा और स... गुरु नानक जयंती शोभायात्रा को लेकर रांची यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई प्रमुख मार्गो... झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25-26 नवंबर से, MMDR और SIR के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष... न्यायिक व्यवस्था में एआई सहायक हो सकता है लेकिन न्यायाधीशों के विवेक का विकल्प नहीं: चीफ जस्टिस अल्प...
उत्तरप्रदेश

 यूपी में बारिश व ओलावृष्टि से फसल नुकसान की बढ़ी संभावना

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सरकार ने मौसम से प्रभावित किसानों को राहत देने के निर्देश प्रभावित जिला प्रशासनों को दिए हैं। भदोही, कुशीनगर, लखनऊ, कानपुर, और उन्नाव समेत प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 48 घंटों के दौरान रुक-रुककर हो रही बारिश से फसलों के नुकसान की संभावना बढ गयी है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आया यह बदलाव फौरी है जिसके जल्द सामान्य होने के आसार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुये अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। उन्होंने आपदा से हुई जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 4 लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Back to top button