ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

43 साल की उम्र में रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास

भारतीय टेनिस स्टार 43 साल के रोहन बोपन्ना एटीपी मास्टर्स 1000 जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हो गए। बोपन्ना और उनके 35 साल के ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैट एबडेन ने बीएनपी परिबास ओपन का युगल खिताब जीत लिया। बोपन्ना-मैट ने नीदरलैंड के वेटले कूलहोफ और ब्रिटेन के नील कूपस्की को फाइनल में 6-3, 2-6, 10-8 से हराया।

बोपन्ना से पहले कनाडा के डेनियल नेस्टर ने 2015 सिनसिनाटी मास्टर्स में 42 साल की उम्र में खिताब जीता था। अपना 10वां एटीपी मास्टर्स फाइनल खेल रहे बोपन्ना ने कहा कि ये बेहद खास रहा। उन्होंने कहा कि मैं कई वर्षों से हिस्सा ले रहा हूं और अन्य खिलाड़ियों को जीतता हुआ देखता रहा हूं। कई मैच काफी मुश्किल थे। फाइनल में हमारे सामने मजबूत प्रतिद्वंद्वी थे। बोपन्ना ने कहा कि मेरी पिछले सबसे उम्रदराज चैंपियन नेस्टर से बात हुई थी, तो मैंने उन्हें कहा था कि क्षमा करना, मैं आपका रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा हूं।

बोपन्ना का यह पांचवां मास्टर्स 1000 युगल खिताब है। पिछल खिताब उन्होंने 2017 में मोंटे कार्लो में जीता था। यह रोहन और एबटेन का साल का तीसरा फाइनल था। इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी अब तक टूर स्तर पर 24 ट्रॉफियां जीत चुके हैं।

सेमीफाइनल में बोपन्ना-मैट ने सेमीफाइनल में गत चैंपियन जॉन इस्नर और जैक सोक को हराया था। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में फेलिक्स आगुर एलिस्मे और डेनिस शापोवोलोव को हराया था। दुनिया में पूर्व नंबर तीन रह चुके बोपन्ना इस जीत के साथ युगल में चार पायदान का सुधार करते हुए 11वें स्थान पर आ गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button