ब्रेकिंग
NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ...
मध्यप्रदेश

सांवरिया ज्वेलर्स के चोरों को पुलिस ने पकड़ा, 11 लाख के आभूषण जब्त

उज्जैन | सांवरिया ज्वेलर्स पर हुई लाखों की चोरी के मामले में जीवाजीगंज थाना पुलिस ने एक माह के पहले ही इस वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 11 लाख रुपये के आभूषण जब्त कर लिए हैं। आरोपियों से कठोरता से की गई पूछताछ मे चोरों ने अपराध करने की बात भी स्वीकार कर वाली है।24 फरवरी 2023 को जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में स्थित सांवरिया ज्वेलर्स को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए, यहां से लाखों रुपये के आभूषणों और नगदी पर हाथ साफ किया था। जिस पर थाना जीवाजीगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप क्र. 79/23 धारा 457, 380 भा.द.वि. का प्रकरण पंजीबद्ध किया था।

इस घटना के बाद जीवाजीगंज थाना पुलिस लगातार चोरों का सुराग जुटाने में लगी हुई थी। जीवाजीगंज थाना प्रभारी गगन बादल और साइबर सेल प्रभारी प्रतीक यादव की टीम ने लाखों रुपये की चोरी के मामले को सुलझाने के लिए घटनास्थल से फिंगर प्रिंट की जांच की, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिससे लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले चोरों तक पहुंच पाई।बताया जा रहा  है कि 20 मार्च 2023 को पुलिस को जानकारी लगी थी कि सांवरिया ज्वेलर्स पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी धीरज उर्फ धीरू और साजिद चिमनगंज मंडी क्षेत्र में काले रंग की एक्टिवा पर घूम रहे हैं।

सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत इन चोरों की घेराबंदी करवाई और इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूला और चोरी का सामान गांधीनगर स्थित मकान पर होने की बात कही थी, जिसे जब्त कर लिया गया है। इस मामले में मंगलवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस उनका रिमांड मांगेगी।धीरज उर्फ धीरू पिता गजेंद्र के विरुद्ध पूर्व में थाना जीवाजीगंज पर चोरी, मारपीट, डकैती की योजना आदि के कुल सात अपराध पंजीबद्ध हैं। वहीं, साजिद निवासी गांधीनगर के विरुद्ध पूर्व में थाना जीवाजीगंज पर चोरी जैसी धारा में कुल जैसे अपराध पंजीबद्ध है।

सोने का मंगलसूत्र, सोने के नाक के काटे, सोने का मंगलसूत्र पेन्डल, सोने का गले का लाकेट, सोने के कान के पेन्डल, सोने के मोती, चांदी के पायल 67 जोड़, चांदी के कड़े 37 जोड़, चांदी के पांच कंदोरे, चार छल्ले चादी के, पांच ब्रेसलेट, बिछिया 160 जोड, चांदी के सिक्के आठ नग, चांदी की तस्वीर 13, चांदी के कलश दो, चांदी के ग्लास दो, चांदी के नोटे 102, चांदी की कटोरी दो, चांदी का चम्मच एक, चांदी की मूर्ति एक, चांदी के पैर एक कुल मश्रुका कीमती 11,00,000रू से अधिक का आरोपियों से बरामद किया गया।

 

Related Articles

Back to top button