ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

जल्द रिलीज होगा Good News का फर्स्ट पार्टी सॉन्ग, मेकर्स ने टीजर जारी कर कहा…

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म का फर्स्ट पार्टी सॉन्ग जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। मेकर्स ने गाने का टीजर जारी कर दिया है, जिसका टाइटल ‘चंडीगढ़ में’ है।

बता दें कि, खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर सॉन्ग के टीजर को शेयर किया है, उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “सबसे बड़ा पार्टी सॉन्ग… सबसे बड़ी पार्टी के लोगों के साथ। जल्द आ रहा है! #ChandigarhMein”, हालांकि अभी तक सॉन्ग की रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है बस ये बताया गया है कि सॉन्ग जल्द ही रिलीज किया जाएगा। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी इनवर्टो फर्टिलाइज़ेशन यानि आईवीएफ से होने वाली प्रेग्नेंसी पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। ट्रेलर काफी मजेदार है, ट्रेलर में दिखाया गया है कि, फिल्म की कहानी दो बत्रा फैमिली के ऊपर आधारित है। जब दोनों कपल्स आईवीएफ के जरिए बेबी प्लान करते है तो आईवीएफ के दौरान दोनों फैमिली के स्पर्म एक्सचेंज हो जाते हैं, तभी से कहानी में एक नया मोड़ आता है। ट्रेलर में कई मजेदार डायलॉग भी है।  प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन…

फिल्म का डायरेक्शन राज मेहता ने किया है, और इसे हिरो यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अपूर्व मेहता, शशांक खेतान प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म की कहानी को ज्योति कपूर ने लिखा है। फिल्म इसी साल 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस कॉमेडी से भरपूर फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button