ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मनोरंजन

‘केडी द डेविल’ से शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक जारी

साउथ सिनेमा अब सिर्फ एक क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं रह गया है। दक्षिण इंडस्ट्री की फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। फिल्म ‘आरआरआर’ इसका बड़ा उदाहरण है, जिसके नाटू नाटू गाने को ऑस्कर मिला है। दक्षिण सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए तमाम बॉलीवुड सितारे भी अब उस तरफ रुख कर रहे हैं। इस कड़ी में अब शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड पर राज किया है। 90 के दशक की सफल अभिनेत्री ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। अब वह साउथ सिनेमा में अपना जादू बिखेरेंगी। आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शिल्पा शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म का एलान किया है। वह कन्नड़ फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि, यह एक्ट्रेस का कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं है। इससे पहले भी वह कन्नड़ सिनेमा में काम कर चुकी हैं।

शिल्पा शेट्टी जल्द ही कन्नड़ सुपरस्टार ध्रुव सरजा की आगामी फिल्म ‘केडी द डेविल’ में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक भी मेकर्स ने जारी कर दिया है। बता दें कि यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। इसमें शिल्पा अहम रोल करती नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम सत्यवती है।

शिल्पा शेट्टी ने भी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस काफी दमदार लुक में नजर आ रही हैं। वह पोलका डॉट की व्हाइट साड़ी पहने नजर आ रही हैं। काला चश्मा लगाकर और हाथ में पर्स थामे उनका स्वैग देखते बन रहा है। इस पोस्ट के साथ शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन लिखा है, ‘गुडी पर्व, चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। नई शुरुआत के इस खास दिन पर मैं आपसे यह साझा करते हुए बेहद खुश हूं कि मैं फिल्म ‘केडी द डेविल’ में सत्यवती का रोल अदा करती नजर आऊंगी।’

शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। यूजर्स कमेंट कर शिल्पा शेट्टी को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह! क्या न्यूज मिली है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कन्नड़ इंडस्ट्री में स्वागत है।’ हालांकि, कुछ यूजर्स शिल्पा शेट्टी की आलोचना भी करते नजर आ रहे हैं और उनके लुक को गंगूबाई की कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ नया नहीं है क्या करने को? बिल्कुल गंगूबाई की कॉपी लग रही हो।’

Related Articles

Back to top button