ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
उत्तरप्रदेश

अतीक के बेटे असद की आगरा में मिली लोकेशन, तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें

प्रयागराज| प्रयागराज में गवाह उमेश पाल की हत्या में अतीक के बेटे असद सहित अन्य शूटर की तलाश में आगरा में दबिश दी गई।  सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियां अतीक के बेटे असद के करीब पहुंच गई हैं।

माफिया अतीक के बेटे असद और शूटरों की तलाश जारी है। इनपुट है कि पांच-पांच लाख के इनामी शूटरों की लोकेशन पश्चिमी यूपी में मिल रही है। एसटीएफ और एटीएस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार असद की तलाश के लिए एजेंसियों ने आगरा में डेरा डाल दिया है।

प्रयागराज में गवाह उमेश पाल की हत्या में अतीक के बेटे असद सहित कई शूटर नामजद हैं। फरार नामजद आरोपियों की तलाश में प्रदेशभर में दबिश चल रही है। अब  एसटीएफ और एटीएस टीम आगरा भी  पहुंच गई हैं। ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। फतेहपुर सीकरी से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक तलाश की जा रही है। प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की टीमें सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियां अतीक के बेटे असद के करीब पहुंच गई हैं।

बताया गया है कि फतेहपुर सीकरी के कहरई से चार संदिग्धों को जांच एजेंसी के अधिकारी पकड़ कर ले गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button