ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
महाराष्ट्र

पांच साल का बच्चा 15 फीट बोरवेल में गिरा

महाराष्ट्र | महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में सोमवार शाम पांच साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मियों के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम पुणे शहर से करीब 125 किलोमीटर दूर कर्जत तहसील के अंतर्गत कोपर्डी गांव में बोरवेल से बच्चे को निकालने के लिए अभियान चला रही है।एनडीआरएफ के अधिकारियों के मुताबिक, बच्चा सोमवार शाम करीब चार बजे बोरवेल में गिरा था। उन्होंने कहा कि बच्चा 15 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। बचाव अभियान जारी है और घटनास्थल पर एक एंबुलेंस और अन्य चिकित्सा सहायता तैयार रखी गई है। पुलिस ने बताया कि बोरवेल में गिरा बच्चा एक गन्ना मजदूर का बेटा है, हो सकता है कि खेलते समय वह बंद पड़े बोरवेल में गिर गया हो।

Related Articles

Back to top button