ब्रेकिंग
Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर... 🚨 Tiger Shroff Incident Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, हमलावरों क... Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ...
राज्य

कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी 250 लोगों की तबीयत, अस्पतालों में भर्ती

कुट्टू का आटा खाने से सोनीपत के मॉडल टाउन, जीवन नगर और ओल्ड डीसी रोड क्षेत्र के 250 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। हालत बिगड़ने पर उन्हें नागरिक अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के बीमार होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। नागरिक अस्पताल में रात 11 बजे से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। आठ से दस तक की संख्या में अलग-अलग समय पहुंचे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। प्रशासन ने मामले में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। डीसी सोनीपत का कहना है कि प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा, सीएमओ व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।

बुधवार को चैत्र नवरात्रि का पहला व्रत था और अस्पताल पहुंचे ज्यादातर लोगों ने नवरात्रि का व्रत रखा था। शाम को व्रत खोलने के दौरान उन्होंने कुट्टू के आटे का सेवन किया। उसके कुछ समय बाद सभी को उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बीपी कम और खांसी होने लगी। परिजनों ने तबीयत खराब होते देख मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया। नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश सिंघल ने बताया कि मरीजों का कहना था कि उन्होंने रात्रि में व्रत खोलने के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन किया था। सेवन करने के बाद मरीजों को पेट में दर्द, उल्टी-दस्त और बीपी कम यह सभी शिकायत होने लगी। रात को 11 बजे से ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए। सुबह पांच बजे तक करीब 150 मरीजों को उपचार दिया गया।

उन्होंने बताया कि मरीज आठ से दस की संख्या में पहुंच रहे थे जिन्हें सुबह तक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं नागरिक अस्पताल के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भी करीब 70 मरीजों को भर्ती कर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्हें निगरानी में रखा गया है।
वहीं डीसी सोनीपत ललित सिवाच का कहना है कि प्रशासन पूरी तरह सावधानी बरत रहा है। सीएमओ व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के दुकानों पर कुट्टू के आटे का सैंपल लेने भेज दिया गया है। सभी मरीजों की हालत में सुधार है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button