ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

दिलीप घोष नहीं लड़ेंगे बंगाल विधानसभा चुनाव, आज जारी हो सकते हैं भाजपा के कुछ उम्मीदवारों के नाम

कोलकाता। West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक कर चुनाव कांटे का बना दिया है। भाजपा चौथे चरण के लिए आज अपने कुछ और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। इस बीच बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। गुरुवार सुबह कोलकाता के न्यूटाउन में मीडिया से बात करते हुए घोष ने कहा कि मैं चुनाव नही लड़ रहा हूं। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची में मेरा नाम नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य प्रमुख होने के नाते पार्टी ने फैसला किया है कि राज्य में चुनाव अभियान मेरी देखरेख में किया जाएगा, इसीलिए मैं नहीं लडूंगा। गौरतलब है कि इससे पहले बंगाल भाजपा के सूत्र से ऐसी खबर आ रही थी कि मुकुल रॉय और दिलीप घोष भी इस बार चुनाव लड़ सकते है। इससे पहले भाजपा ने हाल में चौथी सूची जारी की है जिसमें केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो समेत चार सांसदों को भी टिकट दिया गया है।इसके बाद इस बात की प्रबल संभावना थी कि प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष को भी पार्टी मैदान में उतारेगी। लेकिन, खुद दिलीप घोष ने ही अब साफ कर दिया है कि वह चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं।

27 मार्च से बंगाल में आठ चरणों में होंगे मतदान

गौरतलब है कि राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में चुनाव होने हैं। 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे। पहले चरण में 30 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे। तीसरे चरण की वोटिंग छह अप्रैल को होगी, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 43 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button