ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
खेल

लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले सूर्यकुमार पहली गेंद पर हुए आउट

टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बुधवार को लगातार तीसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हुए। तीसरे वनडे में भी उन्हें अपनी पहली ही गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन जाना पड़ा। शुरुआती दो मैचों में जहां सूर्या को एक ही अंदाज में मिचेल स्टार्क ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया था।

वहीं, तीसरे मैच में वह एश्टन एगर की गेंद पर बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार के खराब फॉर्म का असर यह हुआ कि अब उनके वनडे में खेलने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। साथ ही भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।
तीसरे वनडे से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि सूर्यकुमार अब भी वनडे के दांव-पेच सीख रहे हैं। इस सीरीज में भी श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से प्लेइंग-11 में जगह मिली, लेकिन वह अपने साथ न्याय नहीं कर पाए। सूर्यकुमार को तीसरे वनडे में एगर ने भारतीय पारी के 36वें ओवर में क्लीन बोल्ड किया। उनके आउट होते ही भारत का स्कोर छह विकेट पर 185 रन हो गया था।

कप्तान रोहित शर्मा भी कह चुके हैं कि सूर्यकुमार इस साल होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए भारत के अहम खिलाड़ी हैं। हालांकि, लगातार तीन वनडे में शून्य पर आउट होकर सूर्यकुमार एक शर्मनाक लिस्ट में जरूरत शामिल हो गए हैं। वह लगातार तीन वनडे में शून्य पर आउट होने वाले भारत के छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (1994), अनिल कुंबले (1996), जहीर खान (2003-04), ईशांत शर्मा (2010-11) और जसप्रीत बुमराह (2017-19) यह कारनामा कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर बनाया रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया का पिछले चार वर्षों से वनडे क्रिकेट में घरेलू वर्चस्व तोड़ दिया। तीसरे और निर्णायक वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को पांच गेंद शेष रहते 21 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। यह भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने कुल आठवीं और भारतीय धरती पर छठी वनडे सीरीज जीती है।

भारत अंतिम बार 2019 में ऑस्ट्रेलिया से ही अपनी धरती पर अंतिम वनडे सीरीज हारा था। इस जीत ने मेहमानों को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से मिली हार का दर्द जरूर कम किया होगा। ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों की बदौलत उसने 49 ओवर में 269 रन बनाए। जवाब में एडम जैम्पा (4/45) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम 49.1 ओवर में 248 रन पर सिमट गई।

 

Related Articles

Back to top button