ब्रेकिंग
Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर UPI Fraud in Khammam: किताब खरीदने के बहाने ठग ने देखा यूपीआई पिन, फोन चुराकर खाते से उड़ाए 50 हजार ... UP News: कासगंज से दिल्ली नौकरी करने निकला 16 वर्षीय किशोर 2 महीने बाद मिला, परिवार में लौटी खुशियां Sambhav Jain Noida Case: 3 करोड़ का कर्ज, तलाक और बीमार बच्चा; सुपरनोवा से कूदने वाले इंजीनियर की दर... Mohammad Arman Arrested: प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उमेश पाल हत्याकांड का भगौड़ा आरोपी अर... Delhi Police Cyber Crime: कंबोडिया से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 2 आरो... Weather Update Today: यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके रा... India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत...
राज्य

मधुबनी के फुलपरास में मिली महिला और बच्ची की मिला शव

मधुबनी जिले के घोघरडीहा अररिया सड़क पर चिकनोटवा बघार सुदै में बुधवार को दो सिरकटी लाश मिली। लाश एक 30 साल की महिला और आठ साल की बच्ची की है।

चिकनोटवा बघार सुदै में सिरकटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने मामले की जानकारी फुलपरास थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि एक स्थानीय महिला बुधवार को चिकनोटवा बघार में मवेशी के चारा के लिए घास काटने गई। महिला ने वहां दो सिरकटी लाश देखी तो उसके होश उड़ गए। उसने गांव आकर ग्रामीणों को जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना अररिया ओपी को दिया।

अरिरया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन घटनास्थल उनकी सीमा में नहीं होने के कारण उन्होंने फुलपरास थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मृतका महिला लाल रंग की साड़ी और बच्ची ने ब्लू रंग की गंजी पहनी है। थानाध्यक्ष ललन प्रसाद चौधरी ने कहा कि ये हत्या का मामला है। घटनास्थल के आसपास खोजा गया लेकिन शव का सिर कहीं नहीं मिला।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पहचान छुपाने के नियत से हत्या कर सिर को गायब कर फेंका गया है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button